नीमच। प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर हुए जानलेवा हमले में पूरे गैंग को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी और राकेश अरोरा सहित आठ आरोपी रिमांड पर है, इसमें श्ूटर भी शामिल है। पूछताछ में मास्टर माईंड बाबू और राकेश अरोरा ने पुलिस को बताया था कि तीन फरवरी को देव रेसीडेंसी के सामने समाजसेवी अशोक अरोरा को गोली मारने का प्लॉन था, लेकिन अरोरा के सुरक्षाकर्मियों की संख्या को देखते हुए यह प्लॉन फैल हो गया। बाद में लायंस चौराहे पर फायरिंग की गई। रैकी करने वाला आरोपी लक्की सिंहल फरार है। उस पर दस हजार का ईनाम घोषित है। घटना के एक दिन पहले लक्की सिंहल देव रेसिडेंसी के आसपास रैकी कर रहा था, उसकी पत्नी सोनिया और मां मधु सिंहल इस शादी समारोह में थी। लक्की शादी समारोह में नहीं था, बाहर ही थ। ऐसे में उसकी पत्नी सोनिया और मां मधु शादी समारोह के अंदर की पल-पल की खबरें आरोपी लक्की सिंहल को पहुंचा रही थी। समाजसेवी श्री अरोरा को आने से लेकर जाने और वहां पर किस-किस से बात कर रहे थे, ये तमाम बातें लक्की सिंहल की पत्नी सोनिया अैर मां मधु सिंहल बाहर रैकी में शामिल लक्की सिंहल तक पहुंचा रही थी। पुलिस को इन दोनों सास-बहू के इस कारनामें की खबर भी पुलिस तक पहुंची है और पुलिस कॉल डिटेल्स निकाल रही है। लक्की सिंहल ने इस षडयंत्र में उसकी पत्नी सोनिया और मां मधु को भी शामिल किया था। ऐसी पुख्ता जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में जांच पडताल कर रही है। इन दोनों महिलाओं को भी आरोपी बनाया जा सकता है। इधर बाजार में लक्की सिंहल ने करोडों रूपए उधार ले रखा है। उधार लेने में उसका पिता ओपी सिंहल भी शामिल है। बेटे की करतूत पर ओपी सिंहल भी शामिल रहा है। आरोपी लक्की सिंहल ने नीमच में कई अवैध कामों को अंजाम दिया है। महू-नीमच हाईवे किनारे हिंगोरिया के पास स्थित फार्म हाउस में भी अवैध गतिविधियां होती थी, जो कि अवैध बना हुआ है। अब उसका पिता उसे बेचने की फिराक में है। सूत्र बताते है कि देह व्यापार में लिप्त युवतियों को इस फार्म हाउस पर बुलाया जाता था और दिल्ली, बांबे की लडकी बताकर रसूखदारों, नेताओं को परोसने का काम लक्की सिंहल इस फार्म हाउस पर करता था। देह व्यापार में लिप्त युवतियों की गैंग को लक्की सिंहल ऑपरेट करता था, किस अधिकारी या किस नेता या फिर किसी व्यापारी से काम निकलवाना हो तो इन युवतियों को अच्छे कपडे पहनाकर टीप टॉप बनाकर फार्म हाउस पर बुलाता था और वहां पर रंगरेलिया मनाता था।
आरोपी राकेश अरोरा का बेटे दानिश की मंदसौर पुलिस तलाश कर रही है, दुबई से गैंग को ऑपरेट करने की खबर-
नीमच में हुए गोलीकांड में पुलिस ने राकेश अरोरा को मुख्य आरोपी बनाया है और वह रिमांड पर है। इधर राकेश अरोरा का बेटा दानिश अरोरा भी फरार है। मंदसौर जिले के नारायणगढ थाने में शराब के एक प्रकरण में दानिश अरोरा ने खुद को बचाते हुए किसी अन्य हमनाम व्यक्ति दानिश मेवाती को कोर्ट में पेश कर दिया, इस मामले में वह लंबे समय से फरार है, सूत्र बताते है कि दानिश अरोरा दुबई भाग गया है, वहीं से वह पिता राकेश अरोरा से सीधे संपर्क में रहकर मोबाइल से ही गैंग को ऑपरेट करता है। शहर के कई सटोरिए, अवैध कामों में लिप्त युवक दानिश अरोरा की गैंग में शामिल है। दुबई में सटटे की गतिविधियां संचालित कर रहा है। वहीं इस गोलीकांड में दानिश अरोरा की भी भूमिका सामने आई है। दुबई में बैठकर दानिश अरोरा अलग-अलग सीमों के जरिए वाटसऐप व फेसकालिंग कर रह अवैध गतिविधियों का सरगना बना हुआ है।
गुटखा माफिया रोहित रोहिडा भी अवैध गतिविधियों में शिमल-
सूत्र बताते है कि गुटखा माफिय आशीष रोहिडा का भी कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी से लिंक है वहीं दानिश अरोरा का खास पठठा बताया जाता है। दानिश दुबई में फरारी काट रहा है वहीं दानिश का काम गुटखा माफिया आशीष रोहिडा के साथ प्रियांशु जैन सहित अन्य युवक नीमच में दानिश अरोरा की तमाम गतिविधियों का संचालन कर रहा है। दो नंबर के सटटे सहित मादक पदार्थां की काली कमाई को एक नंबर में तब्दिल करने की दानिश अरोरा की इस गैंग में आशीष रोहिडा मुख्य भूमिका में है। नकली गुटख, सिगरेट को बडी मात्रा में खपाने का काम भी आशीष लंबे समय से कर रहा है। लॉक डाउन में इसके यहां रेड भी पडी थी, समाजसेवी अशोक अरोरा ने मदद कर बडी कार्रवाई से उसे बचाया था, इसके बाद भी नकली गुटखा सामग्री बेचने में लिप्त रहा। नीमच ही नहीं बल्कि देशभर में वह नकली गुटखा सामग्री और सिगरेट की सप्लाई कर रहा है। गोलीकांड में भी आशीष रोहिडा की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस बारिकी से जांच करें तो दुबई में बैठकर पूरे गैंग को ऑपरेट कर रहे दानिश अरोरा के बारे में कई खुलासें हो सकते है।