गोलीकांड में रैकी करने वाले लक्की सिंहल की अवैध मल्टी का मामला सामने आया, कलेक्टर-एसपी को शिकायत, क्या पुलिस प्रशासन सीएम के अभियान में चलाएगा बुलडोजर
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: February 19, 2024, 1:43 pm

- दूध डेयरी और फार्म हाउस पर भी अवैध गतिविधियों केंद्र रहा है, आरोपी लक्की का पिता लोगों को टोपी पहनाने के चक्कर में
नीमच। प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर हुए जानलेवा हमले में रैकी करने वाला लक्की उर्फ अर्पित सिंहल पिता ओमप्रकाश सिंहल फरार है। उस पर दस हजार का ईनाम घोषित है। आरोपी लक्की सिंहल हिंगोरिया गांव के समीप दूध डेयरी और फार्म हाउस पर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था, यहां तक देह व्यापार में लिप्त युवतियों को बुलाकर रसूखदारों और नेताओं को परोसने का काम भी करता था और इसलिए वे लोग लक्की सिंहल के पक्ष में अभी तक बातें करते आ रहे है। डेयरी और फार्म हाउस भी अवैध तरीके से बना हुआ है। इसके अलावा इंदिरा भगवानपुरा तालाब के पास एक मल्टी का भी मामला सामने आया है। इसमे भी शासन के नियमों का उल्लंघन कर लक्की सिंहल ने लोगों से करोडों रूपए ऐंठे है। इस मामले में कलेक्टर दिनेश जैन और एसपी अमित कुमार तोलानी को शिकायत हुई है। जिसमें अवैध होने के तमाम तथ्य दिए है।
लक्की सिंहल ने बिना अनुमति के बेसमेट का निर्माण किया और तान दी बहुमंजिला ईमारत-
आरोपी लक्की सिंहल शुरू से ही टोपीबाज है, वह शहर के प्रभावशाली व्यक्तियों से पहले दोस्ती करता था और इसके बाद में उनको चूना लगाता  था। नेतागिरी में शामिल और कुछेक अधिकारियों को तो देह व्यापार मे लिप्त युवतियों को दिल्ली-बाम्बे और विदेशी बताकर  परोसता था और इसी कारण वे लोग उसे सेट रहते थे। अभी भी गोलीकांड में लक्की का नाम सामने आया तो नेतागिरी में शामिल कुछेक लोगों ने लक्की सिंहल का सपोट किया, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो हाथ पीछे खींच लिए। इंदिरा नगर भगवानपुरा तालाब के पास आवंटन विज्ञप्ति शर्तों का उल्लंघन कर मल्टी बनाई गई है। जिसमें बिना अनुमति बेसमेंट निर्माण किया गया है। कुछ प्लेट को बेच दिया है तो कुछ प्लेट को बेचने की फिराक में है। उक्त अवैध निर्माण में नगर तथा ग्राम निवेश नीमच द्वारा दी गई अनुज्ञा का एवं शर्तों का पूर्ण रूप से उल्लंघन होने के बाद भी इन्होंने तत्कालीन अधिकारियों की जेब भरकर चुपचाप निर्माण कार्य अवैध रूप से करते रहे। उक्त अवैध इमारत के प्रथम में भूखंड विक्रय की अखबार में जो विज्ञप्ति आई थी उसमें व्यावसायिक शब्द उपयोग हेतु भूखण्ड था परंतु उन्होंने उक्त भूखंड का पट्टटानामा अपने नाम करते समय बिना किसी अधिकार के बिना किसी सक्षम आदेश के बाबू से कपट संधि कर पट्टेनामे में लक्की सिहल ने मल्टी शब्द जुड़वा दिया जो कि नियम विरुद्ध गलत है।
फार्म हाउस को बना रखा था रंगरेलियों का अडडा-
हाईवे के नजदीक हिंगोरिया के पास आरोपी लक्की सिंहल का फार्म हाउस स्थित है। यहां पर सटटे से लेकर तमाम गतिविधियों को लक्की अंजाम देता था। इसे अय्याशी का अडडा बना रखा था। लक्की सिंहल टोपीबाज शुरू से है, वहीं उसका पिता भी उसके अवैध कार्या में सहयोग करता है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved