मंदसौर। मन्दसौर जिले के शामगढ थाना क्षेत्र के रुंडी गांव में सोमवार सुबह एक पेड़ पर पिता और दो बच्चो के शव लटके मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी। मौके पर एएसपी, एसडीओपी और निरीक्षक राकेश चौधरी पहुंचे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
जिसमें गांव के 7 लोगों की प्रताड़ना से आत्महत्या करने का जिक्र है। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, रूण्डी गांव के निवासी प्रकाश बंजारा (35) ने अपनी बेटी सुमन (13) और बेटे विशाल (10) को पेड़ पर फंदा डाल फांसी लगा दी। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर झूल गया। सुबह परिजन खेत पर पहुचे तो तीनों के शव पेड़ से लटके मिले।
मृतक कंबल बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है आरोपियों ने मिलकर 3 माह पहले मृतक की पत्नी को पीट दिया था। इसके बाद से वह पत्नी और बच्चो को छोड़ गांव से चला गया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि 3 महीने पहले गांव के राजू, कालू से विवाद हुआ था। इसके बाद से ही उसका पति गांव में नहीं आ रहा था।
आज सुबह उससे पत्नी को फोन कर बच्चों को मिलने के लिए खेत पर बुलाया था। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। पत्नी ने बताया की उसे क्या पता था वह ऐसा करेगा नहीं तो वह बच्चों को नहीं भेजती।
आरोपियों के घर की तोड़फोड़, पुलिस ने किया बल प्रयोग—
पिता और दो मासूम की पेड़ पर लटकी लाशें देख लोगो में आक्रोश भर गया। ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। खेत पर पड़ी एक कृषि मशीन में आग लगा दी। ग्रामीणों के आक्रोश का समाना पुलिस को भी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। दोपहर में पुलिस ने तीनो शवों का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है।
इनका कहना है—
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया की प्रकाश बंजारा ने अपने 2 बच्चो को पहले फांसी पर लटकाया फिर खुद आत्महत्या की। एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें गांव के चार पुरुष और तीन महिलाओ ने प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। ग्रमीणो ने आरोपियों के घर तोड़फोड़ की है। इसमें बल प्रयोग किया भीड़ को खदेड़ा है। गांव मे बल तैनात किया गया है। हमने मामला जांच में लिया है।