झाबुआ जिले के एक दर्जन मजदूर नीमच (नयागांव) में सडक दुर्घटना में घायल
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 18, 2022, 7:11 pm

नीमच। झाबुआ जिले के एक दर्जन नयागांव में ट्रेक्टर—ट्रॉली पलटने से घायल हुए है। ये लोग कुछ दिनों से नयागांव में ही रह रहे है और मजदूरी कर रहे है। मंगलवार को नयागांव फोर लाइन पर सड़क पार करने के दौरान ट्रक चालक द्वारा ट्रेक्टर—ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी गई जिससे ट्रैक्टर में सवार सीता बाई पति मनु कटारा, केशव बाई पति सुरेश कटारा, चंपा बाई पति विष्णु डोडिया, विष्णु बाई पति नरसिंह डोडिया, अमर सिंह पिता नामजी अमिलिया, सुमित पिता प्रकाश मुनिया, कैलाश पिता बाबू पुनिया, धीरज पिता नरसिंह डोडिया, कन्ना बाई पति अमर सिंह आमलिया घायल हुए हैं जिनका नीमच जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं ललिता बाई पति मुकेश मेडा और हाथु बाई पिता अमर सिंह आमलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नीमच में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved