अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 7, 2024, 7:59 pm


नीमच। नीमच के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नीमच-झालावाड़ मार्ग पर बुधवार की रात को एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार गांव आंकली निवासी चैनसुख पिता पृथ्वीराज सिंह परमार अपनी बाइक पर सवार होकर नीमच से मनासा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने नीमच झालावाड़ रोड़ स्थित गांव गिरदोड़ा के समीप जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि युवक धानुका फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। हादसा तब हुआ जब वह शाम को अभी ड्यूटी खत्म कर से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू करती है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved