— कई आर्यन खान आएंगे पकड में,अंतर्राज्यीय स्मैक गैंग के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने के लिए जुटी पुलिस
नीमच। मध्यप्रदेश के आखिरी छोर और राजस्थान की सीमा से सटे हुए नीमच जिले में पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा के निर्देशन में मादक माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सीएम शिवराजसिंह चौहान के इस अभियान के तहत नीमच सिटी थाना प्रभारी करणीसिंह शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस को बडी सफलता हासिल हुई है, जो पूरे मध्यप्रदेश में अब तक की मादक माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में सबसे बडी मानी जा रही है। इंसपेक्टर करणीसिंह शक्तावत ने इस बडी खेप को पकडने के लिए मुखबिर तंत्र का जाल बिछा रखा था, पुलिस को एक माह पहले ही भनक लगी थी कि असम व अन्य प्रदेशों से मध्यप्रदेश के नीमच में स्मैक व अन्य मादक पदार्थ बिकने के लिए आता है, टीआई करणसिंह शक्तावत ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आव्हान के बाद व पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा के निर्देशन में नशे के खिलाफ कडा प्रहार करने के लिए स्पेशल टीम गठित की और 14 किलो 560 ग्राम स्मैक के साथ नीमच सिटी के रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहरूख पिता फिरोज खान उम्र 25 साल निवासी नीचवास पुलिस थाना नीमचसिटी को कोर्ट पेश किया गया, कोर्ट ने 11 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। आरोपी शाहरूख से लगातार पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में ही तस्कर ने कई खुलासे किए है, वह तीसरी बार स्मैक की खेप लेकर नीमच पहुंचा था। असम के गुवाहाटी से उक्त स्मैक लाया था और मध्यप्रदेश व राजस्थान के प्रतापगढ के आसपास इलाकों में स्मैक बेचता था।
इंसपेक्टर करणीसिंह शक्तावत को नीमच सिटी थाने की कमान संभाले करीब दो वर्ष हुए है। दो वर्ष के दौरान थाना प्रभारी करणसिंह शक्तावत ने मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोडने के लिए कई कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीआई शक्तावत की कार्यशैली दबंग और सख्त मानी जाती है। अनुशासन ही पहली प्राथमिकता है, उन्होंने नीमच सिटी थाने की कमान संभालते ही साफ कर दिया था कि तस्करों से मिलीभगत बर्दाश्त नहीं होगी। पूर्व में तस्करों से मिलीभगत के मामले में नीमच सिटी थाना बदनाम रह चुका है, उन्होंने थाने की छवि सुधारने के साथ—साथ पुलिस के खाते में कई उपलब्धियां जोड दी। कोई भी छोटा से छोटा आदमी हो, हर किसी की सुनवाई थाने में त्वरित होती है, वहीं मादक माफिया तस्करों, गुंडो, बदमाशों के लिए टीआई करणीसिंह शक्तावत सिरदर्द बने हुए है। गुंडे व तस्कर इनके नाम से थरथर्राते है थाना क्षेत्र में कोई भी तस्कर उनकी तीखी निगाहों से बच नहीं सकता। तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में टीआई करणसिंह शक्तावत के नेतृत्व में कार्रवाई लगातार जारी है। दिनांक 18 अक्टूबर को टीआई करणीसिंह ने दीपावली से पहले बडा धमाका किया। मादक पदार्थ के खिलाफ अब तक की पूरे प्रदेश में यह बडी कार्रवाई है, 14 किलो 560 ग्राम स्मैक पहली बार जब्त हुई है। टीआई करणीसिंह शक्तावत द्वारा की गई बडी कार्रवाई से बडे अफसरों ने शाबासी दी है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश, राजस्थान व असम के बडे तस्करों की कमर तोडने में कारगर साबित होगी। तस्कर शाहरूख इतनी बडी मात्रा में स्मैक असम से लाता था और नीमच व राजस्थान के कुछ इलाकों में सप्लाई करता था। यह काम वह लंबे समय से कर रहा था। स्मैक से सैकडों युवाओं की जिंदगी बर्बाद होती। खासकर युवा पीढी में स्मैक के सेवन का चलन तेजी से बढ रहा है। 14.560 किलो स्मैक से कई युवाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई है।
1 किलो अफीम से बनती है 100 ग्राम स्मैक— भारी मात्रा में स्मैक जब्त होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि असम प्रांत में स्मैक बनाने की बडी—बडी फैक्टरियां संचालित होंगी। जानकारों की मानें तो एक किलो अफीम से 100 ग्राम स्मैक बनती है, एक किलो स्मैक बनाने में करीब 10 किलो अफीम की जरूरती पडती है और 14 किलो 560 ग्राम स्मैक करीब 1 क्विंटल 50 किलो अफीम से बनी होगी। वर्तमान में जब्त स्मैक की कीमत करीब 14 करोड बताई जा रही है।
कई आर्यन खान आएंगे पकड में— फिल्मी स्टॉर शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान भी स्मैक के मामले में चर्चा में रह चुके है। इस बडी खेप में कई आर्यन खान पकड में आएंगे, जो स्मैक के नशे से जुडे हुए है। पुलिस टेक्नीकल एबीडेंस जुटा रही है। कॉल डिटेल्स मेें देखा जा रहा है। कई धन्नासेठो के नई—नई उम्र के लडकें लपेटें में आएंगे।
टीम वर्क है—
टीआई करणीसिंह शक्तावत से इस बडी उपलब्धी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क है, गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए प्रयास जुटी हुई है, जल्द ही कई लोगों तक पुलिस पहुंचेगी।
——