ससुर ने बहू से अवैध संबंध बनाने की कोशिश की, पति ने भी उसे गलत ठहराया,शैतान ससुर पर केस
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 19, 2022, 7:31 pm

बांसवाडा। बांसवाडा में रिश्ते को तार—तार करने वाला मामला सामने आया है। ससुर द्वारा बहू से अवैध संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने शैतान ससुर पर  प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामला बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाने का है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 10 महीने पहले उसकी शादी सल्लोपाट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के 5 महीने तक वह पति के साथ रही। इसके बाद शादी में हुए कर्ज को उतारने के लिए पति अहमदाबाद में मजदूरी करने चला गया। पीछे से वह ससुराल में सास, ससुर और देवर के साथ रहती थी। इस बीच जब भी ससुर अकेला देखता बहू के साथ संबंध बनाने के तरीके ढूंढता। वह कभी समस्याओं के बारे में तो कभी सामान की कमी को पूरा करने के बहाने उस पर दबाव बनाता।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved