नीमच में सटोरियों की आई शामत, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में आईपीएल सटोरियों का सफाया, पहली बार अभियान के रूप में सटोरियों पर तगडी कार्रवाई
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: April 30, 2024, 1:25 pm

नीमच। वर्तमान में आईपीएल सीजन चल रहा है। ऐसे में यह सीजन सटोरियों के लिए अनाब—शनाब कमाई का सीजन है। आईपीएल की हर गेंद पर दांव लगता है। नीमच में एक दर्जन से अधिक सटोरिए है, जिन्हें इसी आईपीएल का बेसब्री से इंतजार रहता है और दो से तीन माह के दौरान करोडों में खेल जाते है। नीमच के ईमानदार पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने इस सामाजिक बुराई को जड से खत्म करने के लिए सटोरियों पर कार्रवाई करना एक अभियान के रूप में लिया है। नीमच शहर में अगर देखा जाए तो आईपीएल सटटा गली—गली से लेकर हाईवे पर दौड रहा है। आधुनिक युग में आॅनलाईन सटटा पर पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल के निर्देशन पर ​पुलिस शिकंजा कस रही है। सालों से नीमच में पनप रहे इन सटोरियों की शामत आई हुई है। बीते एक माह की कार्रवाई को ही देखा जाए तो कई सटोरियों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से सटोरियों में हडकंप मच गया है। एक जानकारी के मुताबिक उदयपुर, अहमबदाबाद और इंदौर जैसे शहरों में नीमच के सटोरियों ने गतिविधियां संचालित कर दी है। नीमच में पुलिस की सख्ती के कारण पहली बार सटोरियों की सांसे फूली हुई है, जो मठाधीस सटोरिए पुलिस को सेट करने की बातें करते थे, वे दौड लगा रहे है। इधर साइबर सेल तगडा एक्टिव है, फर्जी सीम लेकर सटटा करने वाले रडार पर है। नीमच में कई सटोरियों पर कार्रवाई हो चुकी है और नामचीन सटोरिए अभी बाकी है। सटटे की लत में बर्बाद हो रहे युवक नीमच पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में नीमच जिले में आईपीएल सटटोरियों पर लगातार कार्रवाई होने से इसका असर पडौसी जिले पर भी पड रहा है। नीमच के आने वाले दिनों में कई बडी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved