रतलाम। कुछ दिन पूर्व रतलाम ज्वेलर्स की दुकान पर छह सोने की चेन एक महिला और पुरूष ने चुरा ली थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों के चेहरे स्पष्ट नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर इनके फोटो वायरल हुए। ये राजस्थान के चित्तोडगढ के पास चंदेरिया के निकले। दोनों भाई—बहन है। चोरी के बाद ये घूमते हुए घर गए, उससे पहले पुलिस वहां मौजूद थी। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चोरी की वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।