5 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम जब्त, 1 आरेापी गिरप्तार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 18, 2025, 4:24 pm

चित्तौड़गढ। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिंह के निर्देशन में एवं वृत्ताधिकारी भदेसर अनिल शर्मा के निकटतम पर्यवेक्षण मे गोकुल लाल डांगी थानाधिकारी थाना मण्डफिया मय जाप्ता एएसआई कालुसिंह, कानि. विजेश , महेन्द्र कुमार ,कालुराम , मनोज कुमार, चालक नारायण लाल द्वारा दौराने नाकाबंदी आरोपी दिनेश पिता पूनमाराम जाति विश्नोई (भादू) उम्र 29 साल निवासी सरनाउ थाना सांचौर जिला जालौर राज. के कब्जे से 05 किलो 147 ग्राम मादक पदार्थ अवैध अफिम को परिवहन करते हुये को गिरफतार कर उक्त मादक पदार्थ अवैध अफिम को जप्त किया गया। मुल्जिम से अवैध अफिम की खरीद फरोख्त के सम्बंध मे अनुसंधान जारी है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved