नीमच जिले के दो तस्कर 16 किलो अफीम के साथ राजस्थान के चुरू में गिरफ्तार, जब्त मादक पदार्थ की कीमत 81 लाख
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 19, 2025, 9:19 pm

नीमच। अफीम उत्पादक नीमच जिले में नई अफीम की पैदावर के साथ ही अवैध रूप से अफीम की तस्करी शुरू हो चुकी है। नीमच जिले के दो तस्करों को राजस्थान के चुरू जिले की दुधवाखारा थाना पुलिस ने 16 किलो 250 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत करीब 81 लाख 25 हजार रूपए बताई जा रही है। राजस्थान में हुई इस कार्रवाई से एमपी के नीमच जिले के तस्करों में हडकंप मच गया है, क्योंकि उक्त अफीम किसी एक तस्कर से लेना संभव नहीं है, कई तस्करों के नाम उजागर हो सकते है।
चुरू जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस जय यादव के निर्देशन पर दुधवाखारा थानाअधिकारी हंसराज गुर्जर ने एनएचआई 52 पर नाकेबंदी की तो कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू 8020 को रोका गया। कार की तलाशी ली तो 16 किलो 250 ग्राम अवैध अफीम मिली। मौके से दीपक पिता मदनलाल नागदा उम्र 31 वर्ष निवासी रेवली देवली थाना नीमच सिटी जिला नीमच मध्यप्रदेश और राहुल पिता अशोक ब्राहृमण उम्र 29 वर्ष निवासी रेवली देवली थाना नीमच सिटी जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। जैसे ही दोनों तस्करों को राजस्थान में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकडाने की खबर नीमच के तस्करों को लगी तो हडकंप मच गया। कई तस्कर भूमिभगत हो गए है। जब्त अफीम हाल ही की है, जो कि डोडो से ताजी निकाली गई थी।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved