मंदसौर जिले के फतेहगढ में फूड पॉइजनिंग, 150 लोग बीमार, सांसद सुधीर गुप्ता पहुंचे अस्पताल
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: April 19, 2025, 2:59 pm


मंदसौर। मंदसौर जिले के ग्राम फतेहगढ़ में शनिवार को फूड पाइजनिंग का मामला सामने आया है। शादी समारोह में दूषित मिठाई खाने से 150 से अधिक लोग बीमार हो गए है। फतेहगढ़ सरकारी स्कूल को अस्थाई अस्पताल बनाकर चिकि​त्सकों की टीम उपचार में जुटी हुई है, वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही सांसद सुधीर गुप्ता और क्षेत्रिय विधायक विपिन जैन अस्पताल पहुंचे और मरीजों से मिले।
दरअसल 17 अप्रैल की शाम को फतेहगढ़ में आयोजित शादी समारोह में अलग—अलग गांव से सैकडों लोग आए हुअए थे। इसके बाद शुक्रवार से ही कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई थी, जिन्होंने अपना उपचार अपने स्तर पर करवा लिया था। इसके बाद आज शनिवार सुबह गांव के लगभग 150 लोग एक साथ बीमार हो गए। मरीजों के इलाज के लिए आनन-फानन में लिए फतेहगढ़ के सरकारी स्कूल में व्यवस्था की गई। मन्दसौर जिला अस्पताल और धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से डॉक्टरों की टीम लोगों के इलाज के लिए पहुंची है।
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक विपिन जैन मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल जाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि 17 अप्रैल की रात को एक शादी समारोह में करीब 500 लोगों ने भोजन किया था। इसके बाद सभी अपने घर आ गए थे। इसके बाद आज सुबह करीब 150 लोगों की तबीयत खराब होने लगी। सभी का फतेहगढ़ के सरकारी स्कूल में इलाज किया जा रहा है। मिठाई खाने के बाद तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान ने बताया कि फतेहगढ़ में लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। अभी एक टीम ओर भेज रहा हूं, वहां स्थिति अभी कंट्रोल में है, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान भी वहां पहुंच रहा है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved