किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास, जहरीला पदार्थ का सेवन किया, सावन गांव का रहने वाला है किसान
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: May 3, 2025, 8:19 pm

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव सावन में एक किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की, भूपेंद्र (30) ने शनिवार दोपहर में अपने खेत पर जहरीला पदार्थ का सेवन किया। तबीयत बिगड़ने पर भूपेंद्र ने अपने पिता छगनलाल को सूचित किया। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया।
डॉक्टरों की टीम किसान का उपचार कर रही है, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस भूपेंद्र के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिससे घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved