मंदसौर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे—8 लेन पर भाजपा नेता महिला मित्र के साथ बीच सडक पर रंगरैलिया मनाते हुए नजर आए है। दो वीडियो सामने आए है। इस शर्मसार करतूत की हर प्लेटफार्म पर निंदा हो रही है। इस भाजपा नेता का नाम है मनोहरलाल धाकड, जो जिला पंचायत मंदसौर के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य है। वीडियो 13 मई 2025 रात का बताया जा रहा है। वीडियो में कार क्रमांक एमपी 14सीसी 4782 से नग्न अवस्था में उतरते हुए एक महिला नजर आ रही है। बीच सडक पर ही भाजपा नेता और महिला कृकत्य करते है। कोई वाहन आने पर फिर कार में चले आते है, फिर उतरकर कृकत्य करने में लग जाते है। मंदसौर के भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होगी।
8 लेन पर लगे कैमरें में कैद हुई करतूत— 8 लेन पर कैमरें हाईक्वालिटी के लगे हुए है। इसमें यह मामला कैद हुआ है और वायरल हो गया। भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड बनी गांव के रहने वाले है। कई प्रतिक्रिया सामने आई है। कोई कह रहा है कि नेताजी को बीच सडक में ही यह सबकुछ करना था वहीं कुछ लोग भाजपा पर उंगलिया उठा रहे है।