मंदसौर। दिल्ली—मुंबई एक्सप्रेसवे (8 लेन) पर मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड का आपत्तिजनकर वीडियो पूरे देश में ट्रेडिंग पर चल रहा है। इन दिनों 8 लेन पर कई "मींस बनाए जा रहे हैं"। चार दिन बीत जाने के बाद भी यह मामला सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर गर्म है। जिला पंचायत सदस्य पति मनोहरलाल धाकड एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रिकार्ड हुए है। 21 मई 2025 को यह वीडियो वायरल हुआ, तभी से नेताजी ग्राम बनी से गायब है। मोबाइल भी बंद है। परिवार का कोई सदस्य भी उपलब्ध नहीं है। कांग्रेस सहित कई नेता भाजपा को घेरने में जुट गए है वहीं भाजपा का कहना है कि मनोहरलाल धाकड पार्टी का सदस्य नहीं था, ऐसी स्थिति में सवाल ही नहीं उठता कि वह भाजपा का नेता है, आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मनोहरलाल धाकड की पत्नी जो कि वार्ड क्रमांक आठ से जिला पंचायत सदस्य है, उसने भाजपा को ही वोट दिया था। क्योंकि जिला पंचायत के चुनाव में काफी गहमागमी थी, भाजपा के पास वर्तमान में नौ सदस्य है, वहीं कांग्रेस के पास आठ सदस्य है। ऐसे में मनोहरलाल धाकड की पत्नी का वोट भी महत्वपूर्ण रहा था। कांग्रेस ने इसे लेकर भी तंज कसा है। भानपुरा पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मनोहरलाल धाकड और उसकी महिला मित्र की तलाश शुरू कर दी है। अब पुलिस इन पर ईनाम भी घोषित करने की तैयारी में है।
आखिर कौन है महिला— सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला सरकारी नौकरी में है और शिक्षक बताई जा रही है। महिला दलौदा के पास एक गांव के स्कूल में शिक्षिका है। शिक्षिका होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस भी जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर महिला कौन थी, जिस गांव की शिक्षिका बताई जा रही है, उस गांव में तीन महिला शिक्षिका है।