मंदसौर। गरोठ थाना क्षेत्र के बलौदा गांव में एक मुस्लिम युवक द्वारा तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वशीकरण की किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। आरोपी पिछले 10 वर्षों से इस तरह की गतिविधियां कर रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुबारक मंसूरी खुद को हिंदू बताता था। उसने फर्जी आधारकार्ड बनवा रखा था। उसकी नजप हिंदू महिलाओं पर रहती थी। वो कई सालों से तंत्र-मंत्र के बहाने महिलाओं को डरा-धमकाकर उनका शोषण कर रहा था। तंत्र-मंत्र के जरिए महिलाओं को प्रताड़ित करता था। मामला तब सामने आया जब मंसूरी ने एक युवक को पागल बता दिया। उसने उसकी भाभी से आपत्तिजनक बातें की। महिला के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। हिंदू संगठनों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। है। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और उसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया था वह पूरा होने के बाद हिंदू संगठनों ने मंगलवार आधे घंटे तक चक्का जाम कर दिया, कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग मानें। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है कि किन—किन महिलाओं के साथ आरोपी ने घटनाएं की है।