नीमच में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: May 29, 2025, 7:24 pm

नीमच। नीमच शहर बोहरा गली में बुधवार-गुरुवार की रात को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम मोहम्मद खोजेमा अंतरवाला उम्र 20 वर्ष है।  गुरुवार सुबह 6 बजे परिजनों को कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो मोहम्मद फंदे पर लटके हुआ था। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत उसे घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद कक्षा 12वीं पास है, उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। पिता पुश्तैनी काम करते हैं, लोहे का सामान बेचते हैं। मोहम्मद बुधवार रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन उनके कमरे में गए। जहां मोहम्मद का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। कैंट पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved