जनपद सीईओ की लव स्टोरी में नया मोड़, नीमच के जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ धार जिले में FIR, अपहरणकांड के बाद अब दुष्कर्म के मामले में फंसे सीईओ आकाश धार्वें
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: June 6, 2025, 6:03 pm

नीमच। नीमच जिले की जावद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आकाश धार्वें के खिलाफ धार जिले के गंधवानी थाने में एक युवति के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रकरण दर्ज हुआ है। सीईओ श्री धार्वें के खिलाफ यह रिपोर्ट उन्हीं के साथ लीव इन रिलेशन में रहने वाली एक युवति ने दर्ज करर्वा है। युवति का आरोप है कि सीईओ ने उन्हें शादी का झांसा दिया और करीब 11 साल तक संबंध बनाए, जब शादी के लिए बोला तो इनकार कर दिया। ऐसी स्थिति में महिला ने गंधवानी थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर जांच के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है।
गंधवानी ​थाने में दर्ज करवाई शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी मुलाकात आकाश धार्वें से हुई। आकाश धार्वे पहले गंधवानी थाना क्षेत्र में रहता था। साल 2012-13 में दोनों की मुलाकात हुई थी। बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों लिव इन में रहने लगे। 2019 में आकाश जनपद सीईओ बन गया। साल 2022 में आकाश की नीमच में पोस्टिंग हुई। इसके बाद भी दोनों साथ रहे। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कई बार शादी का आश्वासन दिया। दिसंबर 2024 में आकाश ने शादी से इनकार कर दिया। इसी के बाद से दोनों अलग हो गए। गांव में पंचायत भी बुलाई, घर भी ले गया शादी से इनकार करने पर गांव की पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत ने महिला के साथ रहने का निर्णय सुनाया। इसके बाद आकाश महिला को अपने गांव के घर ले गया। बाद में परिजनों ने महिला को वापस भेज दिया। करीब 11 साल तक सीईओ आकाश धार्वें उसे झांसा देता रहा और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।
इस मामले में गंधवानी थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। 

पीडिता बोली—सीईओ ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची—
पीडिता ने आरोप लगाया कि सीईओ ने शादी से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची।युवती ने अपहरण की इस घटना को झूठा बताया है। उसका कहना है कि उस दिन धार्वे ने खुद उसके परिजनों को शादी की बात करने बुलाया था, लेकिन बाद में अपने ही अपहरण की कहानी रच दी।
अपहरण के मामले में चर्चा में आए थे सीईओ—
6 फरवरी 2025 को नीमच में फिल्मी स्टाईल से सीईओ के अपहरण की वारदात हुई थी। शहर के गोमाबाई रोड से सुबह सीईओ आकाश धार्वें के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी। नागदा जिला उज्जैन में घेराबंदी कर स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीईओ को छुडाया था। इस मामले में बेटमा तहसीलदार जगदीश रंधावा, 5 पटवारी, एक महिला समेत 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में तहसीलदार और पटवारियों को गिरफ्तार किया था, अभी यह मामला नीमच की न्यायालय में लंबित है। अपहरण की कहानी के पीछे सीईओ का एक युवति से प्रेम—प्रसंग सामने आया था, उसी युवती ने अब दुष्कर्म की रिपोर्ट सीईओ के​ खिलाफ दर्ज करवाई है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved