हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: June 20, 2025, 5:37 pm

नीमच। नीमच जिले गांव जावी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात 11.30 बजे की है। मृतक कृष्णपाल पिता बाबूलाल निवासी फतेपुरी, मल्हारगढ़ का निवासी था, अपने ससुराल जावी आया हुआ था। कृष्णपाल सिंह छत पर गया। वहां ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से वह वहीं चिपक गया। परिजनों ने जब उसे देखा तो तुरंत बिजली कंपनी को सूचित किया। लाइन बंद करवाने के बाद कृष्णपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved