बालिका के अपहरण करते हुए आरोपी को पकडा, जमकर धुनाई और पुलिस को किया सुपुर्द
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: June 23, 2025, 8:20 pm

नीमच। नीमच शहर के पुरानी नगर पालिया में आज सोमवार दोपहर को एक बालिका के अपहरण करते हुए एक आरोपी को लोगों ने पकडा है, मौके पर लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। 
कैंटा थाना पुलिस के मुताबिक, घटना पुरानी नगर पालिका बंगला 59 के पास सोमवार दोपहर की है। बच्ची ट्यूशन जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे उठा लिया। बच्ची का मुंह दबाकर भागने का प्रयास किया। इस बीच युवक का हाथ फिसला और बच्ची ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। लोगों ने युवक का पीछा कर बड़ी पुलिया पर उसे पकड़ लिया। चश्मदीद अजय कुमार ने बताया- मैं किराने की दुकान पर खड़ा था। मैंने देखा एक युवक बच्ची को बगल में दबाकर भाग रहा था। बच्ची के पिता भी पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान बद्रीलाल के रूप में हुई। वह रतलाम जिले के किसी गांव का रहने वाला है। पुलिस घटना की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कैंट थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved