समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर गोलीकांड: 20 हजार का ईनामी बदमाश सलीम मांडा गिरफ्तार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: June 25, 2025, 8:33 pm

नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर 4 फरवरी 2024 को नीमच शहर के सीआरपीटी चौराहे के नजदीक हुए गोलीकांड में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी बदमाश सलीम मांडा उर्फ सलीम हाजी ​को पुलिस ​ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सलीम मांडा ने ही कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी और राकेश अरोरा को शूटर उपलब्ध करवाए थे। वह राजस्थान में फरारी काट रहा था। इस गोलीकांड में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।

बाबू सिंधी जेल में, गोलीकांड में शामिल शूटर बाबू फकीर मारा गया—
कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी और राकेश अरोरा ने इस पूरे गोलीकांड को अंजाम दिया था। इस काम के लिए शूटरों की मदद ली, लेकिन शूटर बाबू फकीर समाजसेवी अशोक अरोरा को मारने के लिए आया था, वह खुद ढेर हो गया। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व ही 250 क्विंटल मादक पदार्थ के मामले में बाबू सिंधी को 15 वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है वहीं गोलीकांड के प्रकरण नीमच की न्यायालय में चल रहा है।

गोलीकांड पर एक नजर— 4.02.24 नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा पर प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक पिता स्व. कश्मिरीलाल अरोरा की गाडी पर अंधाधुन फायरिंग हुई। श्री अरोरा की कार के सामने शूटरों ने पहले तो उनकी कार को लगाया और फिर चार शूटरों ने फायरिंग शुरू कर दी। श्री अरोरा के हाथ को छूते हुए गोली निकली। वहीं मौके पर बाबू फकीर शूटर ढेर मिला। पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्र 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
फरार आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह निवासी मदारपुरा मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा रूपयें 20 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। एस.पी.  अंकित जायसवाल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना जीरन तथा नीमच सिटी की संयुक्त टीम बनाई जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिये गये थें। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी की गिरफ्तारी हेतु तकनिकी अनुसंधान एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के जिलों में दबिशे दी गई, परन्तु आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी जो कि खाना बनाने का काम करता है जो बोहरा समाज के ग्रुप के साथ जाता रहता था तथा राजस्थान के जिलों में फरारी काटता रहा। दिनांक 23.06.2025 को सायबर सेल टीम द्वारा इनपूट के आधार पर आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह निवासी मंदसौर को राजस्थान राज्य के डुंगरपुर से गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक विकास पटेल थाना प्रभारी नीमच सिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. आदित्य गौड़, प्रआर. सौरभ सिंह सैंगर, आर. लखन प्रताप सिंह, आर कुलदीप सिंह, आर. विश्वेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल मोहनपाल सिंह एवं कांस्टेबल जितेंद्र सिंह पुलिस थाना कोतवाली डूंगरपुर राजस्थान एवं आर. भानुप्रताप सिंह कोतवाली मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved