सुहागरात को दुल्हन ने दुल्हे को खिलाई दवाई, दीवार पर साड़ी बांधकर रफ्फूचक्कर हो गई दुल्हन
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: June 26, 2025, 5:45 pm

मंदसौर जिले में एक लुटैरी ​दुल्हन का एक और मामला सामने आया है। सुगहारात को दुल्हे को दुल्हन ने पहले तो नींद की दवाई खिलाई और इसके बाद दीवार पर साडी बांधकर फरार हो गई। गरोठ पुलिस ने अज्ञात दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। कुल चार लाख की ठगी की बात सामने आई है। आरोपी दुल्हन के तार बेतूल जिले से जुडे हुए है।

पीड़ित मुकेश पांडे ने गरोठ थाने में दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी महिलाओं में बालाघाट निवासी ज्योति बागड़े और बैतूल निवासी अर्चना सलैया शामिल हैं। मुकेश ने पुलिस से शिकायत में बताया कि घटना 12 जून की रात की है। आरोपी सफेद स्विफ्ट कार में अपने साथियों के साथ आई थी। दुल्हन ने मुझे नींद की दवा दी। इसके बाद वह दीवार पर साड़ी बांधकर कूद गई और फरार हो गई। शादी के दिन दो महिलाएं और चार पुरुष घर पर रुके थे। ये वही लोग थे जो लड़की को शादी के लिए लेकर आए थे और अगले दिन उसे लेकर फरार हो गए।

कोटड़ाबुजुर्ग में यह पांचवी घटना

यह कोटड़ाबुजुर्ग में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इस तरह की पूर्व में घटनाएं हो चुकी है, इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे है। यह गांव की पांचवीं घटना है, जहां दुल्हन लाखों रुपए लेकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित को पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved