खुद के खेत के कुएं में मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: June 28, 2025, 8:09 pm

नीमच। जावद थाना क्षेत्र के ग्राम आमली भाट में शनिवार शाम को एक युवक का शव उसी के खेत के कुएं में मिला है। मृतक अमित पाटीदार है। वह भरत पाटीदार का बेटा था। अनिल दो दिन पहले खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। खेत के पास उसकी बाइक, चप्पल और मोबाइल लावारिस हालत में मिले। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाशी ली गई। वहां से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved