नीमच में सिविल सर्जन की कार ने मरीज को कुचला, पुलिस ने कार को किया जब्त
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: September 19, 2025, 7:41 pm


नीमच। नीमच जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल की कार ने आज शुक्रवार दोपहर को अस्पताल में उपचार करवाने आए मजदूर को कुचल दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना के वक्त सिविल सर्जन की कार को ड्रायवर चला रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे यह हादसा हुआ। सिविल सर्जन कार्यालय में अनुबंधित कार क्रमांक एमपी 13 ZV 4590 से सिविल सर्जन दफ्तर की तरफ आ रही थी, तभी गेट के पास आराम कर रहे मरीज ​राजू पिता हीरालला मेघवाल (45) निवासी राजपुरा थाना रामपुरा जिला नीमच के उपर से कार गुजर गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान दोपहर 2.30 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई है, उसकी जेब में कुछ दवाईयां भी मिली। वह जिला अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आया था, किन्तु चालक की लापरवाही से उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। चालक कार मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना पर नीमच कैंट थाना प्रभारी पुष्पासिंह चौहान जिला अस्पताल पहुंची, कार को जब्त किया। कार चालक की तलाश तेज कर दी है।
थाना प्रभारी पुष्पासिंह चौहान ने बताया कि सिविल सर्जन से अनुबंधित कार को बताया जा रहा है। पुलिस जानकारी जुटा रही है। कार चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल कार को जब्ती में लिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल शव को शव परीक्षण गृह में रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved