मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आज गुरूवार सुबह दो बस हादसे सामने आए। सुबह नीमच—जावी रोड पर बस असंतुलित हो गई। लहराते हुए बस पेड पर जा टिकी। निलेश्वरी बस में करीब 50 सवारियां थी, अगर पेड न होता तो बडा हादसा हो सकता था।
दूसरा हादसा नीमच कलेक्ट्रेट आफिस के पास हुआ। फोरलेन निर्माण का काम चल रहा है, ऐसे में रोड डायवर्ट कर रखा है। मीनाक्षी बस सरोड के साइड से निकल रही थी तभी बस का पहिया जमीन पर धंस गया। बस में अफरा—तफरी मच गई थी। बस का पहिया धंसने से रोड पर लंबा जाम लग गया।