महिलाओं ने दौड़ा -दौड़ा कर फैक्टरी कर्मचारियों को पीटा, जान बचाने भागे कपड़ा फैक्टरी के कर्मचारी, मोरवन बांध का उग्र हुआ आंदोलन, फैक्टरी के निर्माण में लगे कर्मचारियों को पीटा, जेसीबी और अन्य वाहनों में तोड़फोड़!
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: November 6, 2025, 6:22 pm

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मोरवन बांध के पास सुविधि रेयांस नामक कंपनी द्वारा कपड़ा फैक्टरी निर्माण किया जा रहा है। आज गुरूवार को ग्रामीण निर्माणाधीन फैक्टरी के परिसर में जा धुसे और जेसीबी सहित अन्य वाहनों पर पत्थर फेंके। दो—तीन कर्मचारियों को भी भीड ने बुरी तरह से पीटा। स्थिति यहां तक निर्मित हो गई कि ग्रामीणों ने कर्मचारियों को दौडा—दौडा कर पीटा। फैक्टरी परिसर में कुछेक पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन आसपास के ग्रामीणों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस के कर्मचारी भी कुछ नहीं कर सके। सिर्फ मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। करीब एक घंटे तक फैक्टरी परिसर में कोहराम मचा। इस उग्र आंदोलन में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को खदेडा। फैक्टरी के आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले पूरणमल अहीर को गिरफ्तार कर लिया है। पकडा फैक्टरी को लेकर बीते एक माह से मोरवन सहित आसपास के ग्रामीण विरोध कर रहे थे, आज इस विरोध ने उग्र रूप ले लिया। पुलिस मारपीट व तोडफोड करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

33 लोगों के खिलाफ नामदज प्रकरण दर्ज, पूरण अहीर गिरफ्तार—
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ नामदज प्रकरण दर्ज किया है। महिलाओं को आगे कर यह प्रायोजित किया गया है। पूरण अहीर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved