मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की एक मासूम बच्ची से रेप के आरोपी सलमान खान उर्फ नजर की गिरफ्तारी न होने से इलाके में जनआक्रोश चरम पर पहुंच गया है. नाराज लोगों सोमवार सुबह से ही मंडीदीप में भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब 10 किलोमीटर दूरी तक लंबा जाम लग गया। सैकडों वाहन जाम में घंटों तक फंसे रहे।
रायसेन जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई. शुक्रवार रात को हुई इस वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश है। तीसरे दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से आरोपी दूर है। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
चॉकलेट देने के बहाने जंगल ले गया बच्ची को—
रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। 23 साल का आरोपी सलमान इसी दौरान यहां से गुजरा। बच्ची को अकेला देख उसे बातें की और चॉकलेट दिलाने का कहकर अपने साथ ले गया। कुछ दूर जंगल में ले जाकर उसने वारदात का अंजाम दिया और फरार हो गया। लोगों को वह जंगल में रोती हुई मिली थी। इस घटना के बाद से ही आक्रोश है।
तीन दिन से प्रदर्शन—
आक्रोशित लोग शनिवार से ही प्रदर्शन कर रहे है। शनिवार को जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया कि आरोपी सलमान को पकड लिया जाएगा, किन्तु सोमवार तक नहीं पकडा तो आक्रोश बढ गया। आक्रोशित लोगों ने महाजाम लगा दिया।