नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक पति ने उसकी पत्नी पर इसलिए हमला कर दिया, कि वह उसके साथ ससुराल नहीं जा रही थी, बीच बचाव में आई बुआ को भी उसने पीट दिया। यह मामला मंगलवार शाम को नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम दुलाखेडा में हुआ।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मिन्नाडा गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह उसकी पत्नी पूजा को लेने के लिए दुलाखेडा गांव पहुंचा था। 20 दिन पहले पत्नी पूजा उसके दादाजी के निधन पर उसकी बुआ पुष्पा कुंवर के घर आई थी। आज मंगलार शाम को पति महेंद्रसिंह उसे उसके घर ससुराल ले जाने लगा, तो पूजा ने जवाब दिया कि वह मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के बाद ही ससुराल आएगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पति ने पास ही रखे फावड़े से पूजा के सिर पर दे मारा। सिर पर फावड़ा लगने से पूजा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची डायल 112 और पुलिस टीम ने घायल युवती को जिला चिकित्सालय पहुँचाया। पूजा को सिर पर गंभीर चोंट आई है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी पति महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अब नहीं रहना है इस पति के साथ—
जिला अस्पताल में भर्ती पूजा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पति महेंद्र सिंह बेवजह लडाई झगडा करता है। कुछ दिन और रहने की बात कही थी, किन्तु वह आज ही उसे ले जाने के लिए अड गया। इस घटना के बाद पति महेंद्रसिंह के साथ नहीं रहना है, तालाक चाहिए।
आस—पास के ग्रामीणों ने बचाई जान—
दुलाखेडा में हुए इस विवाद में पूजा और उसकी बुआ की जान ग्रामीणों ने बचाई। आरोपी महेंद्रसिह के हाथ से फावड़ा छुड़ाया। आरोपी और देने के फिराक में था और बोल रहा था कि आज तो इसका काम तमाम कर देता हूंं।