मध्यप्रदेश के उज्जैन स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढने के दौरान महिला गिर गई, महिला की किस्मत अच्छी थी कि पास में ही आरपीएफ हेड कांस्टेबल रामाश्रेय पाल मौजूद थे, उन्होंने तुरंत महिला को खींचकर उसकी जान बचाई, घटना 2 जनवरी की रात 8:30 बजे की है, जिसका वीडियो आज शनिवार को सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीहोर की रहने वाली निवासी संजना यादव पति राजेश यादवअपने परिवार के साथ सीहोर से नीमच आ रही थी। वह ट्रेनके कोच नंबर एम— 2 में सवार थी, उज्जैन में ठहराव के दौरान वह स्टेशन पर कुछ खान—पान की सामग्री लेने के लिए पहुंची थी, इसी दौरान ट्रेन चल पडी, महिला भागते हुए ट्रेन में चढने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान वह गिर गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ हेड कांस्टेबल पाल ने उसकी जान बचा ली। महिला को मामूली चोंटे आई है, ट्रेन छूटने के बाद महिला को बस से नीमच के लिए रवाना किया।