5 किलो अफीम के केस बंद आरोपी की मंदसौर जिला जेल में ​तबियत बिगडी, उपचार के दौरान मौत... डॉक्टर ने कार्डियक अरेस्ट बताया
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 12, 2026, 5:18 pm


मध्यप्रदेश की मंदसौर जिला जेल में अफीम के मामले में बंद एक कैदी की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह ​जेल में बंद विमल पाटीदार उम्र 33 वर्ष निवासी बालागुढा जिला मंदसौर की अचानक तबियत ​बिगड गई, उसे जिला अस्पताल लेकर आए, डॉक्टरों के मुताबिक, इलाज के दौरान विमल को कार्डियक अरेस्ट आया। मेडिकल टीम ने उसे तत्काल सीपीआर (CPR) दिया और वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट किया। करीब एक घंटे तक डॉक्टरों की टीम ने उसकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशों के बावजूद दोपहर करीब एक बज उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर मृत्यु की खबर से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाएं है।


5 किलो 800 ग्राम अफीम में सीबीएन ने पकडा था—
मिली जानकारी के अनुसार मृतक विमल पाटीदार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से 5 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई थी। इस मामले में वह पिछले करीब 10 महीने से (11 मार्च 2025 से) जेल में बंद था।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved