20 साल के विवेक रावत ने लगाई बाडे में बने कमरे में फांसी: नेवड़ की एक युवती युवक पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी, कॉल डिटेल्स में होगा खुलासा!
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 13, 2026, 6:19 pm


मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ​नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्रामग्राम सेमली चंद्रावत निवासी 20 वर्षीय विवेक पिता शंभूलाल रावत ने बाडे में बने एक कमरे में सोमवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नीमच जिले के नेवड की एक लडकी शादी के लिए उस पर दबाव बना रही थी, इसी से आत्महत्या के कारण को जोडा जा रहा है। मृतक के पिता शंभूलाल रावत मीणा ने उसके बेटे की मौत को संदिग्ध बताया है। आज मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बीते कुछ दिनों से नेवड की एक लडकी से लगातार बातचीत कर रहा था, प्रारंभिक कारण प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved