महिला और पुरूष को लाठियों से बेहरमी से पीटा, वीडियो वायरल...एमपी के नीमच जिले में महिला पर अत्याचार...
मध्यप्रदेश के नीमच जिले के नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव सेलरिया में एक महिला और पुरूष को लाठियों से बीच सडक पर पिटने का मामला सामने आया है। एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो तेजी से वाायरल हो रहा है।
खेत के रास्ते पर महिला और पुरुष के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीटकी गई है।
पीड़ितों की पहचान उदयराम, राकेश, गीताबाई, तुलसीबाई और दीपक के रूप में हुई है, इन पर भगत बावरी, अनिल बावरी और वर्दीबाई ने हमला किया। जानकारी के अनुसार, फरियादी ने कुछ दिन पहले अपनी मोटर चोरी होने की शिकायत नीमच सिटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई थी। इसी रिपोर्ट से नाराज़ होकर आरोपी आज दोपहर बाइक से खेत के रास्ते पहुंचे और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला और पुरुष सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद फरियादी ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया, जहां सभी का उपचार जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।