मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की शामगढ आरपीएफ थाना पुलिस ने एक रीलबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिस अंदाज में आरोपी ने रील बनाई थी, उसी अंदाज में उसके दोनों हाथ हथकडियों से जकडे गए और फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, ताकि कोई भी ट्रेन की पटरियों या स्टेशन के आसपास ऐसी खतरनाक रील न बनाएं। रील का नशा जानलेवा भी साबित हो सकता है।
मिली जानकाीरके अनुसार बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शामगढ स्टेशन के पास बिछी रेल पटरी पर एक युवक रील बनाता हुआ दिख रहा है। शुरूआत में आरपीएफ ने इस मामले को नजर अंदाज किया, लेकिन जैसे ही प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर यह मामला उठा तो आरपीएफ प्रशासन हरकत में आया। रीलबाज को आरपीएफ पुलिस ने ढूंढा। युवक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 147, धारा 145 के तहत कार्रवाई की है।