सीसीटीवी कैमरें एक और जहां व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता के लिए कारगार साबित होते है, वहीं दूसरी और आपराधिक घटनाओं को ट्रेस करने में भी सीसीटीवी काफी हद तक कारगर साबित हो रहे है। मध्यप्रदेश के नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने नीमच में फरवरी 2024 में पदभार ग्रहण करते ही इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए थे। आपरेशन आई अभियान चलाया और शहर से लेकर गांव में जागरूकता फैलाकर आम जन, व्यापारी से अपने संस्थानों, घरों व अन्य कार्यस्थल की जगहों पर सीसीटीवी कैमरें लगाने की अपील की। एसपी अंकित जायसवाल के इस प्रयास से आज पूरा नीमच जिला तीसरी नजर की निगरानी में है। शहर में एडवोकेट सुरेंद्र पटवा के घर कल दिनांक 10 फरवरी 2026 को चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई थी। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें में तीन चोर कैद हो गए। पुलिस उनके फुटेज निकालकर तलाश की और आज बुधवार को पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
ये आरोपी गिरफ्तार—
1. सोहिल पिता रणछोड़ उम्र 19 वर्ष निवासी पशु हॉट मैदान नीमच हॉल मुकाम रेल्वे स्टेंशन पुलिया के नीचे जावरा
2. मुकेश पिता प्रभात काछी उम्र 19 वर्ष निवासी पशु हॉट मैदान नीमच
3.संजय पिता दलसुख बागरी उम्र 19 वर्ष रेल्वे स्टेंशन पुलिया के नीचे जावरा हॉलपशु हॉट मैदान नीमच