मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद क्षेत्र के रतनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लुहारिया जाट में कपास की फसल के बीच उगाई जा रही अफीम की खेती का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने यहां से 9 क्विंटल 76 किलो वजनी 11,600 हरे अफीम के पौधे जब्त किए हैं। जब्त फसल की कीमत करीब 97 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई—
थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी जाट को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने ड्रोन से खेत की जांच की। ड्रोन में संदिग्ध पौधे दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।