मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कुकडेश्वर नगर के नई आबादी मोहल्ले के रहने वाले नरेंद्र पिता सीताराम खाती उम्र 50 वर्ष दिनांक 25 फरवरी 2026 को रात 8 बजे से ही गायब है। लापता नरेंद्र खाती की पत्नी रचनाबाई ने इस संबंध में कुकडेश्वर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पत्नी रचनाबाई द्वारा थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि दिनांक 25 फरवरी 2026 को रात आठ बजे उसे पति नरेंद्र खाती और तीनों बेटियां घर पर ही थे। मैरे पति खाना खाकर रोजाना की तरह घर के बाहर घूमने गए थे, लेकिन काफी समय के बाद घर नहीं लौटे। रात को घर नहीं लौटे, दूसरे दिन 27 फरवरी को आसपास के रिश्तेदारों में तलाश की गई, लेकिन कहीं पर पता नहीं चल पाया। मैरे पति का रंग हुलिया सांवला, चेहरा लंबा, लंबाई करीब पांच फीट, चॉकलेटी कलर का इनर, काले कलर की पेंट पहन रखी है। किसी भी सज्जन को उक्त हुलिए का व्यक्ति दिखें तो वे कुकडेश्वर थाना प्रभारी के नंबर 7049142090 एवं कुकडेश्वर थाने के प्रधान आरक्षक मंगलेश यादव के मोबाइल नंबर 8602689658 पर सूचना देंवे।