मध्यप्रदेश के नीमच शहर में कल सोमवार को दिनदहाड़े 65 ग्राम सोना चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में ऐसा पर्दाफाश किया कि पूरी कहानी ही पलट गई। जिस ‘लूट’ को अज्ञात बदमाशों की करतूत बताया जा रहा था, वह दरअसल दुकान के मुनीम की रची साजिश निकली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 12 लाख रुपये कीमत का 65 ग्राम सोना बरामद कर लिया है।
मामला थाना नीमच केंट क्षेत्र का है। फरियादी मनीष पिता बालकिशन सिंहल (56), निवासी तिलक मार्ग, संचालक मंगलम ज्वेलर्स, ने 2 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके यहां काम करने वाला मुनीम दिलखुश नागदा 65 ग्राम सोना टंच कराने स्वास्तिक बुलियन गया था। लौटते समय डॉक्टर फजल रहमान की गली में उसकी पैंट की जेब से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोना चोरी कर भाग जाने की बात उसने बताई।
दिनांक 02.03.2026 को फरियादी मनीष पिता बालकिशन सिंहल, उम्र 56 साल, निवासी तिलक मार्ग नीमच ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सोमवार दोपहर 03.15 के आसपास मुनिम दिलखुश पिता शांतिलाल नागदा निवासी बिसलवास बामनिया नीमच को एक सोने का डल्ला टंच कराने के लिये स्वास्तिक बुलियन के यहाँ भेजा था, जो टंच कराने के बाद 65 ग्राम के आसपास शुध्द सोना लेकर दिलखुश पिता शांतिलाल नागदा निवासी बिसलवास बामनिया नीमच का वापस दुकान पर आ रहा था, तभी मुनिम के साथ लूट की वारदात हुई और 65 ग्राम सोना लूट लिया। नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया। नीमच कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी को मामला ट्रेस करने के लिए निर्देश दिए।
अपराध में गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु भरसक प्रयास किए। घटनास्थल के आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरों एवं घटना के समय का विशलेषण करते घटना संदेहास्पद प्रतित हो रही थी। मुनिम दिलखुश जिसने अपने साथ उक्त घटना घटित होना बताया था, जिसे थाना तलब कर उससे सदर अपराध में मनोवैज्ञानिक ढंग, तकनिकी साक्ष्य व हिकमत अमली से पुछताछ करते दिलखुश नागदा द्वारा उक्त घटना मनगणंत रचकर अपने सेठ द्वारा दिये उक्त सोने को गबन करने के उदेश्य से चोरी की झूठी घटना रचना व 65 ग्राम सोना अपने द्वारा घटनास्थल के पास छिपाना बताया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने कथित घटनास्थल के पास ही उक्त सोना छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने ले जाकर जब्त किया।
सर्राफा व्यापारी ने एसपी को सम्मानित किया, वहीं एसपी ने टीम को—
कुछ ही घंटो में पुलिस ने इस मामले को ट्रेस कर लिया। जिस पर सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल का सम्मान किया वहीं एसपी ने नीमच कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और उनकी टीम को सम्मानित किया।