मंदसौर में कार की टक्कर से जूनियर वकील की मौत:छह माह की बेटी का पिता था; मछली मार्केट के नजदीक हादसा, कार ड्राइवर फरार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: March 6, 2026, 9:20 pm

मध्यप्रदेश के  मंदसौर शहर के कोर्ट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में जूनियर एडवोकेट मनीष दास बैरागी पिता चंद्रप्रकाश बैरागी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोर्ट की घाटी के पास स्थित मछली मार्केट के नजदीक एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे  मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मनीष दास बैरागी मंदसौर कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे थे। उन्हें जुनियर वकील कहा जाता था।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved