मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय से सटे हुए गांव बरखेडा हाडा और जमुनिया खुर्द इलाकें में आज गुरूवार को दोपहर करीब एक बजे शार्ट सर्किट से अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को आगोश में लेना शुरू कर दिया। आग पर कापू पाने के लिए ग्रामीण खेतों की तरफ दौड पडे। दमकल अमले को बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक खेत जलते रहे। करीब 100 बीघा क्षेत्र में खेतों में पक कर सूखकर खडी गेहूं की फसल राख हो गई। किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।
तार ठीक करने के लिए लाइन मैन ने मांगे दो हजार रूपए— ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह पर शार्ट सर्किट हुआ है, उसकी पहले कई बार शिकायतें कर रखी है, लाइन मैन द्वारा दो हजार रूपए की मांग की जा रही थी कि दो हजार रूपए दो तो वह बिजली के तार ठीक कर देगा। आज गुरूवार को शार्ट सर्किट ने किसानों को रूला दिया है। बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का तगडा गुस्सा है।