मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र के धलपट गांव में एक युवक द्वारा आज रविवार को जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय नागेश्वर सुनार्थी ने चूहा मार खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक कारण भी हैरान करने वाला सामने आया है। युवक शराब पीने का आदि है, पिता ने उसे शराब पीने के कारण फटकार लगाई तो उसने आवेश में आकर चूहा मार दवा खा ली।