मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की वायडीनगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय की टीम ने नशे के खिलाफ बडी कार्रवाई की है। सोमवार को 530 ग्राम एमडी ड्रग्स और पांच किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी रमेशचंद्र पाटीदार को पकडा है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
मंदसौर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना वायडी नगर पुलिस ने 50 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।