ख़ुद अपनी कार से थाने पहुंचे.. अचानक गश खाकर गिरे और मौत..
दिवाली की देर रात दोस्तों के साथ रिटोस्टेंट में बैठे थे.. मामूली बात पर हुई मारपीट.. शरीर पर चोंट के निशान भी नहीं थे. लेकिन सिर पर मुक्के की लगी से हुई मौत. डॉ ने बताया- ब्रेन स्ट्रोक से मौत!
नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच में बीजेपी नेता मनीष चौरसिया के बेटे ईशान चौरसिया की अचानक हुई मौत के मामले में अब असली और सबसे बड़ी वजह निकलकर सामने आ रही है। शुरुआत में जिसे कैफे पर हुआ हमला या हत्या का मामला माना जा रहा था, उसकी पूरी कहानी ही पलट गई है। मृतक के शरीर पर न तो कोई घाव था न ही कोई दिखने वाली चोट, सिर पर मुक्के की मारी थी और वही ब्रेन स्ट्रोक का कारण बताई जा रही है!
ख़ुद अपनी कार से पहुंचे थे ईशान:-
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की असली शुरुआत ईशान के खुद के कैफे (जो भड़भड़िया फंटे पर स्थित है) से नहीं, बल्कि चंगेरा मंडी और भड़भड़िया फंटे के बीच मौजूद 365 ढाबे/रेस्टोरेंट पर हुई थी।
पटाखे फेंकने की मामूली बात पर दोस्तों में थप्पड़बाज़ी:-
बताया जा रहा है कि दिवाली की रात या जश्न के माहौल के बीच 365 ढाबे पर दोस्तों के बीच पटाखे छोड़ने और फेंकने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह बहस आपसी मारपीट और धक्का-मुक्की में बदल गई, जिसमें ईशान चौरसिया भी शामिल थे। मामूली हाथापाई के बाद मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों के लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए सीधे नीमच केंट थाने पहुंचे।
खुद कार चलाकर पहुंचा थाना, फिर पुलिस ले गई अस्पताल:
सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि घटना के बाद ईशान चौरसिया खुद अपनी कार चलाकर केंट थाने पहुंचे थे। थाने में जब एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो पुलिस नियमानुसार उनका मेडिकल कराने के लिए देर रात करीब 12:00 बजे के बाद जिला अस्पताल लेकर गई।
अस्पताल परिसर में अचानक गिरे और थमीं सांसें!:-
जिला अस्पताल के परिसर में पहुंचते ही अचानक एक खौफनाक मोड़ आया। पुलिस की मौजूदगी में ईशान चौरसिया अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। ईशान को गिरते देख साथ मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए और हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हट्टे-कट्टे और पूरी तरह सेहतमंद दिखने वाले ईशान की इस तरह अचानक हुई मौत ने पुलिस और डॉक्टर दोनों के होश उड़ा दिए हैं।
गंभीर चोट के निशान नहीं: -
पुलिस और शुरुआती डॉक्टरी जांच के मुताबिक, ईशान के शरीर पर किसी भी प्रकार के गंभीर हमले या जानलेवा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
डॉक्टरों का प्राथमिक अनुमान है कि ईशान की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई, सिर पर मुक्के से मारा गया था। इसी कारण मौत बताई जा रही है! मारपीट करने वाले और कोई नहीं बल्कि उनके अपने दोस्त थे! पुलिस उनकी गिरफ़्तारी में जुटी हुई है!