प्रतापगढ। प्रतापगढ कोतवाली पुलिस ने नीलगाय का शिकार करने वाले पांच आरोपियों को पकडा है, ये रोजडे के मांस का बंटवारा कर रहे थे, तभी पुलिस आ धमकी और इन्हें गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया। थाने पर सूचना मिली कुछ लोग गोपालपुरा और हिंगोरिया के बीच एक नाले के यहां नीलगाय का शिकार कर मांस का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को पेड़ के नीचे बैठे 8 लोग नजर आए। जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने पुलिस ने पीछा कर दो आरोपी पिता पुत्र भैंरूलाल और आसाराम को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से नील गाय का मांस, खाल , सिर, पैर भी जब्त किए हैं। पांच लोग फरार हो गए है, जिनकी तलाश जारी है।