मादक पदार्थों की तस्करी के ठिकाने बने महू—नीमच हाईवे किनारे ढाबें, मल्हारगढ पुलिस द्वारा पकडे गए डोडाचूरा में खुलासा
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: November 20, 2022, 3:38 pm

मंदसौर। मल्हारगढ पुलिस द्वारा पकडे गए 57 किलो डोडाचूरा के मामले में खुलासा हुआ है कि महू—नीमच हाईवे स्थित ढाबे पर डोडाचूरा की तस्करी हो रही थी, मामला सामने आने के बाद ढाबा मालिक फरार है। उल्लेखनीय है कि महू—नीमच हाईवे किनारे मंदसौर और नीमच के बीच सौ से अधिक ढाबे है, ढाबों में ग्राहकी नहीं होने के बाद भी धडाधड ढाबे खुल रहे है। कारण स्पष्ट है कि ढाबों की आड में मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों को अंजाम देना। पुलिस प्रशासन अगर अभियान चलाकर ढाबों की जांच पडताल करें तो हाईवे किनारे पनप रहे तस्करी का गढ खत्म हो सकता है।
मल्हारगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से फोर लेन हाइवे पर डोडाचूरा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने महू-नीमच हाइवे के सुठोद गांव से लगे यशवंत सिंह के ढाबे के पास से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को ट्रक में लोड कर रहे थे। पुलिस ने मोके पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मौके से लहसुन के कट्टो में भरा 57 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में मल्हारगढ़ पुलिस ने ढाबा संचालक यशवंत सोंधिया और राजेश लाल के खिलाफ डोडाचुरा तस्करी करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। सभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved