एक किलो अफीम के साथ तस्कर पकडाया
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: November 29, 2022, 3:29 pm

चित्तोडगढ। एक किलो अफीम के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अफीम को एक लाख 30 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। सप्लाई करने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला चित्तौड़गढ़ का है। साड़ास थानाधिकारी सकाराम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड से आगे सुरजनियास रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को आते हुए दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी वापस मुड़कर जाने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम आकोडिया (घोडी गांव) पारसोली निवासी भैरूलाल (35) पुत्र रतन लाल धाकड़ बताया।

बाइक पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट
आरोपी की तलाशी में जैकेट के अंदर एक थैली मिली थी, जिसमें अफीम रखा हुआ था। तोल करने पर एक किलो अफीम मिली। बाइक के आगे-पीछे भी कोई नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था। आरोपी ने पारसोली के ही रघुनाथपुरा गांव से 30 हजार रुपए में खरीदकर लाना बताया। आरोपी ने यह अफीम एक लाख 30 हजार रुपए में खरीदी थी।

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved