पंजाब के दो अफीम तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो अफीम जब्त, तस्करों से पूछताछ जारी
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: December 14, 2022, 7:52 pm

मंदसौर।  पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गौतम सौलंकी व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ  मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजेन्द्र सिंह सेंगर के कुशल नेतृत्व में नारायणगढ पुलिस टीम द्वारा बण्डपिपलिया फण्टे पर झार्डा तरफ से आरोपी केसर सिंह व सुखवीर सिंह से एक काले रंग की हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र PB11CA2668 व दोनो के आधिप्तय वाले काले / नीले रंग के बेग में रखी प्लास्टिक की थैली में 01 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मिली। जो उक्त मोटरसायकल एवं अफीम को जप्त किया जाकर आरोपी केसर सिंह व सुखवीर को गिरफ्तार किया गया। मामले मे थाना नारायणगढ पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध क्र 404/2022 धारा 8/18 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया। आरोपीयों से पुछताछ की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी में केसर सिंह पिता जंगीर सिंह जाटव उम्र 40 निवासी नियाल थाना पातरन जिला पटियाला पंजाब ओर सुखवीर सिंह पिता हंस सिंह उम्र 30 निवासी पातरन थाना पातरन जिला पटियाला पंजाब 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व एक हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. कुल किमती 1,85,000/- रु जप्त की।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सेंगर, उनि संजय प्रताप सिंह, आर. शिवलाल, आर. नरेन्द्र सिंह, आर. संजय धनगर, आर. कंवरलाल गुर्जर, आर. उदल सिंह, आर. श्रवण सिंह की सराहनिय भूमिका रही ।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved