पति को मौत के घाट उतारकर पत्नी ने दुर्घटना की झूठी कहानी, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लोहे की राड से हत्या करना कबूला
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: December 29, 2022, 6:23 pm

रतलाम। पत्नी ने लोहे की  राड से पति की हत्या कर दी और फिर पुलिस से बचने के लिए दुर्घटना की झूठी कहानी बताई। लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल किया है।
घटना रतलाम के सिमलापाड़ा गांव की है। टीआई दीपक मंडलोई ने बताया कि जानकारी मिली है कि संतोष बाई, प्रमेश सिंगाड़ की सातवीं पत्नी है। इस बारे में तस्दीक की जा रही है। वर्तमान में यही साथ में रह रही थी। पूर्व की पत्नियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी नहीं है। ASP सुनील पाटीदार ने बताया कि आरोपी पत्नी संतोष बाई को पति प्रमेश सिंगाड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना के समय आरोपी महिला की चार बेटियां (16, 12, 8 व 6 साल) और उसका भाई दिनेश गरवाल मौके पर ही थे। पुलिस ने इनसे भी पूछताछ की। पति-पत्नी में विवाद की बात सामने आई। ये भी पता चला कि मृतक प्रमेश शराब के नशे में पत्नी संतोषी बाई से आए दिन विवाद करने के साथ मारपीट करता था। पत्नी पर धारा 302 का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा किया। ASP सुनील पाटीदार ने बताया कि महिला ने एक्सीडेंट की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन घायल को अस्पताल नहीं ले जाने और पुलिस को देरी से जानकारी देने पर शक हुआ। पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया।
पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा किया। ASP सुनील पाटीदार ने बताया कि महिला ने एक्सीडेंट की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन घायल को अस्पताल नहीं ले जाने और पुलिस को देरी से जानकारी देने पर शक हुआ। पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved