घर में शांति के लिए तांत्रिक को बुलाया, एक लाख का सोने का टड्डा चुराकर हुआ रफ्फूचक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: January 22, 2023, 7:44 pm

चित्तोडगढ। जिले में तांत्रिक द्वारा एक लाख का सोने का चडडा चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घर में सुख शांति के लिए तांत्रिक क्रिया के लिए वह घर में घुसा और परिवार वालों को इधर—इधर काम में लगाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम ​दिया। एएसआई जगदीश शर्मा ने बताया कि आकोला थाने में चोरवड़ी निवासी मंजू देवी पत्नी कन्हैया लाल मेनारिया एक रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। रिपोर्ट में बताया है कि दो महीने पहले गांव चोरवडी में हजारी गायरी के नाम से एक भोपा पड़ोस में आया था। पड़ोस की औरतों को तंत्र टोटके बता रहा था। थोड़ी देर बाद हजार गायरी महिला के घर गया। महिला ने अपने घर में भोपा का स्वागत किया और खाना खिलाया। इस दौरान उसने भोपा को बताया कि उसके लड़के का रिश्ता नहीं हो पा रहा है। घर में काफी अशांति है। इस पर भोपा ने विश्वास दिलाया कि उसके घर पर किसी ने जादू टोना कर रखा है और वह पूजा-पाठ कर देगा तो ठीक हो जाएगा। यह बात कह कर वह चला गया। उसके करीब 15 दिन बाद हजारी भोपा वापस इसके घर आया और कहा कि वह उसके घर के लिए ही आया है ताकि जादू टोना कर सुख शांति कर देगा। इसके साथ ही दो-तीन महीने में उसके लड़के का रिश्ता भी हो जाएगा। महिला ने भरोसा कर उसे मकान के चौक पर चद्दर लगाकर बैठा दिया और खुद रसोई में काम करने चली गई। थोड़ी देर बाद मंजू मेनारिया के बेटे ने नतीश को बुलाया और कहा कि एक नारियल दे रहा हूं जो पूरे मकान में और बाड़े में घुमा कर ला। मंजू मेनारिया उस दौरान रसोई में ही काम कर रही थी। इसका फायदा उठाकर हजारी भोपा ने कमरे के अंदर घुसकर अलमारी के लॉक खोलकर दो तौले सोने का टड्डा, जिसकी कीमत एक लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है, चुरा लिया।

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved