चूहा चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज, मालिक बोला, 10 लाख की कीमत है चूहे की, घर का सदस्य बन गया था, बांसवाडा में अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • Reporter : dashpur live desk
  • Updated on: October 4, 2022, 3:12 pm

बांसवाडा। वाहन के साथ ही गाय-भैंस, बकरी, भेड़ चोरी, आभूषण चोरी की रिपोर्ट तो आए दिन सामने आती है, लेकिन एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने चूहा चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस दिलचस्प और अनोखे मामले को सुलझाने में पुलिस भी पूरा जोर लगा रही है। दावा है कि इस प्रजाति के चूहे की कीमत 10 लाख तक होती है।
मामला बांसवाड़ा जिले का है। पाडजा वडखिया गांव के रहने वाले 62 साल के पशुपालक मंगू चूहे को अपने परिवार के मेंबर की तरह मानते थे। उसके पोता-पोती भी उसके साथ खेलते थे। वही उसके खाने-पीने की देखरेख भी करते थे। इस बीच 28 सितंबर की रात करीब 2 बजे चूहा चोरी हो गया।
एक साल से साथ में रह रहा था—
मंगू ने बताया कि वे भेड़-बकरी पालते हैं। साल भर पहले जंगल में जानवरों को घुमाने लेकर गए थे। इस दौरान एक चूहा तड़पता हुआ मिला। उसे उठाकर घर लेकर आया और घाव पर मरहम लगाया। यह झाऊ प्रजाति का चूहा था। पशुपालक ने बताया कि तब से झाऊ हमारे साथ रह रहा था।

 

 

सम्बंधित ख़बरें
दशपुर लाइव ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें
Copyright © 2022-23 . Dashpurlive All rights reserved