नीमच। नीमच के इंदिरा नगर में आज अलसुबह पुलिस विभाग से बर्खाश्त प्रधान आरक्षक ने कनपटटी में बंदूक की गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नीमच सिटी पुलिस इस आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गोविंदसिंह नीमच जिले में मप्र पुलिस में प्रधान आरक्षक थे। वर्ष 2011 में पुलिस अभिरक्षा से मुजरिम भागने के चलते इन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था। वर्तमान में ये अपनी पत्नी और लड़के के साथ नीमच इंदिरा नगर में निवास के रहे थे। गोविंदसिंह ने खुद को सिर में गोली मारी। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर सिटी पुलिस ने पहुंच कर शव को अस्पताल पहुंचाया और पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रांरभिक तौर पर आत्महत्या का कोई कारण निकलकर सामने नहीं आया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।